इस्लामनगर अलीगंज: जुभिकग्राम महोत्सव 5.0 में प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी
जुभिकग्राम महोत्सव 5.0 के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिता में अलीगंज प्रखंड के विवेकानंद विद्यापीठ कांसेप्ट स्कूल, दरखा की छात्राओं ने वीरंगना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित पूरे जमुई जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को 2 बजे विद्यालय के निदेशक कृष्णनंदन प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में हिलसा की छात्राओं ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।