लाडनूं: शहर में जाली नोट चलाने के आरोप में 3 युवकों को लाडनूं पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹500 के 26 जाली नोट हुए बरामद
Ladnu, Nagaur | Oct 5, 2025 जाली नोट को चलाने के लिए शहर में तीन युवक लगातार फिर रहे थे। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है एवं ₹500 के नकली 26 नोट बरामद किए हैं। थानाधिकारी महीराम बिश्नोई ने जानकारी देते हो बताया कि पुलिस ने प्रकरण में पप्पू राम धर्मेंद्र एवं भागुराम को गिरफ्तार किया है।