बिजनौर: गांव झकड़ी बांगर में लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 14, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव झकड़ी बांगर में लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला करने वाले शादाब नाम के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांव निवासी राशिद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कि चार लोगों ने एक राय होकर उस पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला किया था। फिलहाल पुलिस ने शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। और जेल भेज दिया है।