अरियरी: छठ घाट निर्माण से तोड़लबीघा में खुशी, मुखिया प्रिया देवी के कार्यों की ग्रामीणों ने की सराहना
तोड़लबीघा गांव में पहली बार बने छठ घाट ने गांववासियों में उत्साह भर दिया है। मुखिया प्रिया देवी द्वारा लगभग 8 लाख की लागत से इस घाट का निर्माण कराया गया, जहां पूरे गांव के लोगों ने पहली बार एक साथ छठ व्रत का अर्घ्य दिया। इस संबंध में गुरुवार दोपहर 12:00 बजे मुखिया प्रतिनिधि दानी चौहान ने बताया कि अब तक यहां कभी भी छठ घाट का निर्माण नहीं हुआ था।