बिशुनपुरा: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दंपती समेत तीन घायल
गढ़वा - श्रीबंशीधर नगर मार्ग पर लगमा गांव के समीप मंगलवार की देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पतिहारी गांव निवासी 32 वर्षीय लाल मोहम्मद अंसारी, उसकी पत्नी 22 वर्षीय शबाना बीबी तथा भवनाथपुर थाना क्षेत्र के इसहाक अंसारी के पुत्र 14 वर्षीय अरमान अंसारी शामिल हैं।