बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पैगंबरपुर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पैगंबरपुर अन्नपूर्णा राइस मिल से गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे कलश यात्रा निकालने के साथ ही आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा मां काली जी के दरबार में पहुंची जहा पूजा अर्चना की गई।यजमान रवि गुप्ता उर्फ गौरव ने बताया कि 12 जून को ब्रह्म भोज होगा जिसमें हजारों लोग मौजूद रहेंगे।