बेलछी: गया में सड़क हादसे में सकसोहरा के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Belchhi, Patna | Apr 7, 2026 सकसोहरा बाजार निवासी आशीष कुमार की गया में हुए एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, आशीष कुमार जिस वाहन में थे, वह सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान किसी अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे और पूरे परिवार में