“मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूर्व के एक कांड में फरार चल रहे आरोपी रूपेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर जमीन विवाद में मारपीट का आरोप है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे उसके घर से पकड़ा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।”