गाज़ीपुर: गंगा मौर्या एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनीं, कलेक्ट्रेट में सुनी जनता की फरियाद, मिशन शक्ति से बेटियों को मिल रही नई उड़ान
गाजीपुर में आज बेटियों के हौसले और नेतृत्व क्षमता की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक दिन की जिलाधिकारी की कमान संभाल, गंगा मौर्या ने जनता की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत गाजीपुर में एक दिन की जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।