हैदरगढ़: त्रिवेदीगंज ब्लाक परिसर में पंचायत सहायकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
प्रदेश स्तरीय पंचायत सहायक अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया गया है। इसी क्रम में बाराबंकी के विकासखंड त्रिवेदीगंज के पंचायत सहायकों एवं कर्मचारियों ने सोमवार करीब 11 बजे खंड विकास अधिकारी को कार्य बहिष्कार संबंधी ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।