ललितपुर: यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए 'मिशन सेफ़ फ्यूचर' अभियान के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान *मिशन सेफ़ फ्यूचर* के तहत शहर के विभिन्न चौराहों एवं तिराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।