दिनांक 06 जनवरी 2025 को आरा नगर थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर आनंदनगर क्षेत्र में छापेमारी की थी। इस दौरान मन्टू कहार उर्फ मन्टू समीर को एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था एवं दो अन्य अभियुक्त फिरार हो गया था। जिसे कुछ समय बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में कोर्ट के द्वारा 01 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई।