गाज़ीपुर: SPEL प्रोग्राम से युवाओं की सोच में बदलाव, गाजीपुर पुलिस के कामकाज को करीब से समझे छात्र: एसपी डॉ. ईरज राजा
पुलिस और युवाओं के बीच विश्वास की नई पहल देखने को मिली। गाजीपुर पुलिस द्वारा संचालित स्टूडेंट पोलिस एक्सपीरिएंटेल लर्निंग यानी SPEL प्रोग्राम के तीसरे चरण की समीक्षा बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक (नियम एवं ग्रंथ) एल.वी. एंटनी देव कुमार ने अधिकारियों और छात्रों के साथ कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की।