मथुरा: चौरासी कोस परिक्रमा में मृत मिले युवक की पहचान पांच दिन बाद हुई, पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं का जहां स्थानीय लोगों द्वारा भरपूर स्वागत सत्कार किया जा रहा है। वहीं पुलिस और प्रशासन इन परिक्रमार्थियों के साथ होने वाले हादसों को गंभीरता से नहीं लेता, जिसके कारण आज बदायूं के परिक्रमार्थी की पांच दिन बाद पहचान हो पायी। जबकि उसके परिजनों द्वारा राया थाने में दो रोज बाद ही गुमशुदगी दर्ज करा दीथी