पटना ग्रामीण: लालू पेट्रोल पंप के पास ऑटो और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर, इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत
लालू पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे ऑटो और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को जमकर जमकर हंगामा किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया