रामनगर: त्रिलोकपुर रानी बाजार मार्ग पर स्थित दो दुकानों में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर की हजारों की चोरी, पुलिस कर रही है जांच
त्रिलोकपुर रानी बाजार मार्ग पर स्थित दो दुकानों में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार/ शनिवार की रात ताले तोड़कर हजारों रुपए की चोरी की। घटना की जानकारी आज शनिवार को सुबह दुकान खोलने दुकानदार पहुंचे तब हुई। सूचना पुलिस को दी गई। विनोद जन सेवा केंद्र और विश्वकर्मा वस्त्रालय में चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।