बिजनौर: गांव गजरौला शिव में जंगल बकरी चराने गई एक महिला पर गुलदार ने किया हमला
Bijnor, Bijnor | Jul 18, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव गजरौला शिव निवासी अनवरी पास के ही जंगल में बकरी चराने गई थी। जैसे ही महिला गढ़ी बगीची की नहर पर पहुंची तभी घात लगाये गुलदार ने उस पर हमला कर दिया शोर होता देख गुलदार जंगल की ओर भाग गया। हालांकि हमले में महिला अनवरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।