दुधि: रजखड़ गांव में एक युवक को सांप ने डसा, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी है
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में बुधवार रात एक युवक को विषैले सर्प ने डस लिया। बताया जा रहा है कि रजखड़ निवासी 20 वर्षीय मयंक कुशवाहा पुत्र आनंद कुमार बुधवार रात अपने घर से टहलने के लिए निकला था। वह गांव के तिराहे के पास पहुंचा ही था कि अचानक एक विषैले सांप ने उसके पैर में काट लिया।सर्पदंश के बाद मयंक जोर से चिल्लाने लगा।