सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में 4 माह से फरार एनडीपीएस के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 एवं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में चार माह से फरार चल रहे पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी एवं पर्यवेक्षण में थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी लालचंद पुत्र भीमा निनामा निवासी सज्जनगढ़, आंबापुरा थाना को गिरफ्तार कर लिया है।