उज्जैन शहर: किसान नेता अशोक जाट पर ज़िला बदर की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन
किसान नेता अशोक जाट पर जिला बदर की कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार क़ो कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।विधायक महेश परमार और किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कलेक्टर 'बीजेपी एजेंट' की तरह काम कर रहे हैं। गुंडे-माफिया खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन हक की लड़ाई लड़ने वाले किसान को जिला बदर किया जा रहा है।