महाराजगंज: सलेथू नहर की पटरी में अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का लगाया आरोप
20 जून शनिवार सुबह 10 बजे सोशल मीडिया पर अवैध खनन करने की वीडियो देखे जा रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों में जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता बताई जा रही। दिन के उजाले में नहर की पटरी से मिट्टी की खुदाई की जा रही है। आने वाले समय में मिट्टी खुदाई हो जाने के बाद बरसात में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जबकि मिट्टी खनन पर पूर्ण प्रतिबंध बताया जा रहा है।