गोपालपुर: भाजपा स्थापना दिवस पर भव्य प्रभात फेरी, सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोपाल गौशाला से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल और वाहनों के काफिले के साथ शामिल हुए। प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंची, जहां ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नरेंद्र मोदी जिंदाबाद सहित पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई।