धमदाहा :- भवानीपुर अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी के हड़ताल पर चले जाने के कारण तीसरे दिन बुधवार को भी कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालय में आम लोगों की आवाजाही काफी कम देखी गई और कई जरूरी प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते नजर आए।