कोईलवर: कुल्हड़ियां गांव के बगीचे में लकड़ी चुनने के दौरान डॉग ने एक बच्ची पर किया जानलेवा हमला, PHC कोईलवर से आरा रेफर
कोईलवर थाना क्षेत्र कुल्हाड़िया गांव में एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने बगीचे में जलावन चुन रही एक 10 वर्षीय बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। जख्मी बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद रविवार शाम 7:00 बजे कोईलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आरा रेफर कर दिया गया। जख्मी बच्ची कोईलवर सूरौंधा कॉलोनी निवासी मुन्ना महतो की 10 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी है।