बेगूसराय: मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की हुई वर्चुअल समीक्षा, समाहरणालय से अपर समाहर्ता जुड़े
मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा वर्चुअल रूप से मंगलवार की दोपहर 01:00 बजे की गई. इस दौरान बेगूसराय समाहरणालय से अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर समेत संबंधित पदाधिकारी जुड़े रहे. इस मौके पर संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा हुई.