बेगूसराय: नावकोठी थाना पुलिस ने BNS के तहत अपहृत को सहरसा से बरामद किया, SP ने दी जानकारी
नावकोठी थाना की पुलिस ने BNS के तहत अपह्रता को सहरसा से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने सोमवार की दोपहर 01:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों नावकोठी थाना में एक लड़की के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान करते हुए लरकी को बरामद कर लिया है.