मल्हारगढ़: पिपलिया मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
पिपलिया मंडी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को कचोरिया रोड से गिरफ्तार किया,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन टू-व्हीलर गाड़ियां बरामद की हैं, थाना प्रभारी विक्रम सिंह इनवे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में महेश कुमावत, रवि उर्फ नारायण कुमावत निवासी नरसिंहपुरा और असलम मेवाती निवासी नई फतेहगढ़ शामिल हैं,