कानपुर: तेज बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को हुआ नुकसान
कल्याणपुर में शनिवार शाम 4:30 बजे हुई तेज बारिश के साथ ओले गिरे जिससे फसलों को नुकसान हुआ। भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तेज बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है।वहीं किसानों का कहना है कि बारिश की वजह से महंगाई बढ़ेगी और सबसे ज्यादा असर गेहूं के दम पर पड़ेगा।