तरबगंज: नारायनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 56 वर्षीय व्यक्ति हुआ घायल, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
कटहा के लीला पुरवा निवासी नरसिंह नारायण उर्फ नकछेद सिंह पुत्र हरिराम सिंह अपने घर से रिश्तेदारी में साइकिल से जा रहा था। इसी बीच नारायनपुर में तरबगंज व डुमरियाडीह मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें स्थानीय लोगों व एंबुलेंस की सहायता से CHC पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।