तरबगंज: तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता 15 वर्षीय किशोरी को लेकर हुई फरार, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय किशोरी को उक्त गांव की एक विवाहिता अपने साथ बहला फुसला कर कहीं भगा ले गई है। जिससे प्रार्थी काफी परेशान है। वहीं इस पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक ने रविवार को बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर महिला व किशोरी की खोजबीन की जा रही है।