तरबगंज: तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक युवक पर मुकदमा दर्ज
तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय लड़की को उक्त गांव पंचायत निवासी एक युवक शुक्रवार को समय करीब 2:30 बजे अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। प्रार्थी ने काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चल सका। वहीं इस पूरे मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने रविवार को बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है ।