महोबा: सिचौरा गांव में डायनामाइट की कैप में विस्फोट, ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
Mahoba, Mahoba | Jun 9, 2026 घर के भीतर डायनामाइट की कैप हटाते समय जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में 27 वर्षीय ट्रक ड्राइवर धीरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट में उसका दायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया और तीन उंगलियां कट गईं। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।