मुरैना नगर: मुरैना: बदहाल सड़कों पर पूर्व पार्षद का अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों के अवशेष उज्जैन में होंगे विसर्जित
मुरैना में सीवरेज लाइन और चंबल वाटर प्रोजेक्ट की खुदाई से शहर की सड़कें बदहाल हो गई हैं। जगह-जगह बने गड्ढों से हादसे बढ़ रहे हैं। वार्ड-15 के पूर्व पार्षद दिलीप राठौर भी हाल ही में गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। विरोध में वे 21 मई को अंबाह बायपास पर अनोखा प्रदर्शन करेंगे। सड़क के टूटे अवशेष एकत्रित कर उज्जैन ले जाकर शिप्रा नदी में विसर्जित किए जाएंगे।