सकरा: सकरा थाना में जब्त 4682 लीटर विदेशी और 33 लीटर देसी शराब पर चला बुलडोजर
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना परिसर में जब्त देसी और विदेशी शराब को बुल्डोजर मशीन से शुक्रवार शाम 4 बजे तक नष्ट कर दिया गया। शराब विनष्टीकरण में उत्पाद विभाग के पदाधिकारी समेत अंचलाधिकारी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया विभिन्न कांडों जब्त किया गया 4682लीटर विदेशी और 33 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया है