रामपुर: शनिवार को थाना सिविल लाइन में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई की
Rampur, Rampur | Jul 12, 2025 शनिवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने थाना सिविल लाइन में थाना समाधान दिवस पर जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों को उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध न्याय का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के बाद, उन्होंने थाना सिविल लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।