रामपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम कोटा जागीर में सड़क दुर्घटना में प्लाईवुड कंपनी के कर्मचारी की हुई मौत
Rampur, Rampur | Jul 12, 2025 शनिवार सुबह दस बजे मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के ग्राम फाजिलपुर निवासी रवि कुमार गुप्ता एक प्लाईवुड कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार की रात नौ बजे के आसपास साइकिल से सामान लेने घर से निकले थे। ग्राम कोटा जागीर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। शनिवार को ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।