रामपुर: ज्वाला नगर में 15वीं मोहर्रम पर निकाला गया अलम का जुलूस, अज़ादारों ने किया मातम
Rampur, Rampur | Jul 11, 2025 शुक्रवार को रात 11 बजे ज्वालानगर स्थित इमामबाड़ा कासिम हैदर ज़ैदी से 15 मोहरम पर अलम का जुलूस निकाला गया जो की श्री राम चौक, सीआरपीएफ रोड होते हुए इमामबाड़ा गुलज़ार ए रफत पहुँचा। अलम के जुलूस के दौरान अजादारों ने छुरियों का मातम कर शहीदाने कर्बला को खिराज ए अकीदत पेश की। जुलूस में मौलाना जमा बाक़री ने तकरीर की।