बांधवगढ़: उमरिया: नौतपा से पहले ही उपकरण जलने लगे
17 मई रविवार समय 12 बजे जिले में सूरज के तीखे तेवरों ने इंसानों के साथ बिजली कंपनी के उपकरणों को भी हाफने पर मजबूर कर दिया है मई के महीने में ही पारा 42 डिग्री के पार पहुंचने के कारण बिजली के उपकरण भीषण तपिश को झेल नहीं पा रहे हैं अत्यधिक लोड और ओवर हीटिंग के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फूकने और केवल जलने की शिकायतें सामने आ रही है