परवत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में जमुनिया निवासी मनोज पासवान के पुत्र मनोज पासवान, श्रीलाल पासवान के पुत्र मिथलेश पासवान, लाल बहादुर पासवान के पुत्र दिलीप पासवान हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां इलाज हुआ.