बहराइच: कल्याणपुरवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
हरदी थाना क्षेत्र के बैसनपुरवा निवासी विपिन पांडेय (32) पेपर कप कंपनी में काम करते थे। वह काम खत्म होने के बाद बाइक से घर वापस जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-सीतापुर मार्ग पर कल्याणपुरवा के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।