अमरोहा: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर अमरोहा के सभी थानों में दिलाई गई तम्बाकू मुक्त रहने की शपथ
Amroha, Amroha | May 31, 2026 आपको बता दें कि अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर शनिवार सुबह नौ बजे विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जनपद अमरोहा में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के समस्त थानों, पुलिस लाइन तथा पुलिस कार्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा किया गया।