गढ़वा: गढ़वा में झोपड़ी के बाहर खड़ी वृद्ध महिला को बाइक ने मारी टक्कर, हाथ टूटा, ठेले से अस्पताल पहुंचाया
Garhwa, Garhwa | Apr 14, 2026 गढ़वा शहर के गढ़वा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक वृद्ध महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। ग्राम लगमा निवासी अंजोरिया कुंवर (पति स्व. शंकर घासी) को एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया कि अंजोरिया कुंवर गढ़वा रेलवे स्टेशन के समीप झोपड़ी बनाकर अपने एकलौते पुत्र के साथ रहती है। उसका पुत्र ठेला चलाकर