विदिशा नगर: हत्या के मामले में युवक पर झूठा आरोप, परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहमदपुर रोड पर पिछले महीने हुई हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोपी बनाए गए विशाल विश्वकर्मा के परिजनों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का आरोप है कि विशाल को गलत तरीके से हत्या के मामले में फंसाया गया है। उनका कहना है कि मारपीट की घटना किसी अन्य स्थान पर हुई थी।