बरेली: बरेली में 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़, शिकायत पर परिवार पर हुआ हमला; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के उडला जागीर गांव में 5 वर्षीय बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि 29 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे गांव का ही एक युवक बच्ची को रास्ते से पकड़कर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। मां के मुताबिक, जब वह बच्ची को खोजते हुए मौके पर पहुंची तो उसने आरोपी को