चूरू: चूरू में गाय बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, गर्भवती महिला सहित 5 लोग हुए घायल
Churu, Churu | Jul 1, 2026 चूरू में बुधवार सुबह खण्डवा-चूरू रोड पर गाय को बचाने के प्रयास में ऑटो पलट गया। हादसे में सरदारशहर वार्ड 53 निवासी भावना, गर्भवती पूजा (24), डेढ़ माह का लोकेश, पांच वर्षीय दीवांशी और ताराचंद घायल हो गए। सभी को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल खण्डवा गांव से चूरू आ रहे थे।