अकबरपुर: लखनऊ में अधिवक्ताओं पर बर्बर कार्यवाही के विरोध में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया
लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबरों को तोड़ने के दौरान की गई बर्बर कार्रवाई एवं शांतिपूर्ण विरोध कर रहे अधिवक्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज न केवल निंदनीय है, बल्कि यह लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर सीधा आघात है।यह बात जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने जिलाधिकारी कपिल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते समय कही।