लाडपुरा: कोटा में करोड़ों का शराब सिंडिकेट बेनकाब, लग्जरी कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 426 बोतलें, 4 तस्कर दबोचे गए
Ladpura, Kota | Jun 22, 2026 कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। थाना मण्डाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने "ऑपरेशन रूट क्लियरेंस" के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख 65 हजार रुपये मूल्य की 426 बोतल अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण श्र