हज़ारीबाग: सेना से मिली जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, उपायुक्त से निष्पक्ष जांच की मांग
कटकमदाग प्रखंड के रेवाली गांव निवासी नागेंद्र कुमार राय और सुरेंद्र कुमार राय ने उपायुक्त को आवेदन देकर सेना से उनके दिवंगत पिता स्व. कामेश्वर राय को मिली भूमि पर अवैध कब्जा, जबरन बाउंड्री निर्माण और मकान निर्माण कराने का आरोप लगाया है। आवेदन में उनके रिश्तेदार अमित राय पर पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर वर्ष 2024 में जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।