मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री सम्पतिया उइके 27 नवंबर को जिले के भ्रमण पर रहेगी।जन संपर्क कार्यालय से बुधवार रात 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार मंत्री सम्पतिया उइके का प्रातः 11:00 बजे नलखेड़ा जिला आगर मालवा आगमन होगा। मंत्री स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर 3:00 बजे आगर जिले से इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी।