छतरपुर: सुहागन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सौभाग्य के लिए रखा निर्जला व्रत, की वट सावित्री पूजा
छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय में शनिवार को सुहागन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धा एवं आस्था के साथ वट सावित्री पूजा की। इस अवसर पर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर निर्जला उपवास रखा और विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। शनिवार की सुबह से ही अनुमंडल मुख्यालय के जपला रोड स्थित वट वृक्ष सहित अनुमंडलीय अस्पताल परिसर, प्रखंड क